Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा मे दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन, 275 लोगों का हुआ पंजीयन

सेवा संकल्प अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा मे दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन, 275 लोगों का हुआ पंजीयन

पोड़ी उपरोड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के सद्भावना भवन में खंड स्तरीय दिव्यांगजन सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए पंजीयन कराया।कार्यक्रम में जिला पंचायत कोरबा के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह, जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की अध्यक्ष श्रीमती माधुरी देवी तंवर, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जाखड़, जनपद पंचायत के अभी सदस्यगण, अनुभाग प्रमुख एवं एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री मनोज कुमार बंजारे, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में कुल 275 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। इनमें अस्थि दिव्यांग 65, श्रवण बाधित 24, बहु दिव्यांग 124 तथा दृष्टिबाधित 36 दिव्यांगजन शामिल रहे। पंजीयन के बाद पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार मौके पर ही विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इस दौरान 9 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 1 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 24 श्रवण यंत्र और 2 जोड़ी वैसाखी वितरित की गईं। इस प्रकार कुल 38 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन सहित दैनिक जीवन के कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना, उनके दैनिक जीवन को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सहयोग प्रदान करना रहा। शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं से जोड़ने का भी प्रयास किया गया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री खगेश निर्मलकर, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री युगल किशोर सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उन्हें उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *