Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / सिरमिना और नवापारा सहकारी समितियों में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, उत्साह के साथ पहुंचे अन्नदाता किसान

सिरमिना और नवापारा सहकारी समितियों में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ, उत्साह के साथ पहुंचे अन्नदाता किसान

कोरबा /पोंडी उपरोड़ा – सिरमिना। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत 15 नवंबर को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरमिना एवं नवापारा में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ खरीदी प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, समिति पदाधिकारियों एवं किसानों की उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति सिरमिना पंजीयन क्रमांक 3064 में धान खरीदी का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्री विद्वान सिंह मरकाम, उपसरपंच श्री अनुराग जायसवाल, समिति प्रबंधक श्री आनंद कुमार कौशिक, फड़ प्रभारी श्री संजय कुमार पुलस्त, कंप्यूटर ऑपरेटर श्री रघुनन्दन सिंह, बारदाना प्रभारी श्री राजपाल मरकाम, कार्यालय प्रभारी श्री रमेश कुमार सोरठे, श्री लालजी पाण्डेय एवं श्री संत राम सहित अन्य ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

पहले दिन इन किसानों ने बेचा धान

खरीदी सत्र में सबसे पहले ग्राम सिरमिना निवासी किसान श्री लालचंद साहू, पिता मोहर लाल साहू ने 51.20 क्विंटल धान का विक्रय किया। वहीं ग्राम अटारी निवासी श्री रामनारायण, पिता नान्हू राम के नाम 16.80 क्विंटल धान का टोकन दर्ज रहा।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों को नए खरीदी सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित व्यवस्था और सुचारू तरीके से संपन्न होगा। साथ ही किसानों को तौल, बारदाना एवं अन्य प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखने की बात कही गई।

धान खरीदी के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। किसानों को उम्मीद है कि इस वर्ष भी शासन की व्यवस्था के अनुरूप उनकी मेहनत और उपज का उचित लाभ मिलेगा।

अन्नदाता की मेहनत का सम्मान ही कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *