Home / राजनीति / कोरबी-सिरमीना में कांग्रेस की जन चौपाल: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

कोरबी-सिरमीना में कांग्रेस की जन चौपाल: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में हुआ जनसंवाद, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

कोरबा/ पोंडी उपरोड़ा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में तथा कोरबा जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान के मार्गदर्शन में आज मंडल कोरबी एवं सिरमीना में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जन चौपाल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भोला गोस्वामी ने की। इस दौरान जिला पदाधिकारी अशोक मिश्रा, मंडल प्रभारी लक्ष्मी अग्रवाल, गुरबहाल टोप्पो, मंडल अध्यक्ष राज लाल, सेवानिवृत्त डिप्टी कमिश्नर भुवाल सिंह सिदार, भारत लाल सिदार, जनपद सदस्य उदय सिंह, शिवनंदन कुजूर, छोटू मसीह सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

जन चौपाल के माध्यम से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच संवाद किया गया। साथ ही अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान को जन आंदोलन का रूप देने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित यह जन चौपाल कांग्रेस संगठन की जमीनी सक्रियता और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित करने की पहल के रूप में महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *