
shaking: 0.000000; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;
बांगो ताप विद्युत परियोजना की फायर टीम ने संभाला मोर्चा, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू; टोल प्लाजा की इमरजेंसी व्यवस्था पर उठे सवालपोड़ी
उपरोड़ा/गुरसिया | 10 सितंबर 2026।कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर गुरसिया के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल और डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर ट्रक के इंजन हिस्से में अचानक आग भड़क उठी। टैंकर में ज्वलनशील पेट्रोल-डीजल भरा होने के कारण कुछ ही देर में मौके पर दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के मुताबिक टैंकर कोरबा से पेट्रोल-डीजल लोड कर वाड़फ नगर की ओर जा रही थी । गुरसिया ढाबा के पास चालक द्वारा खाना खाने के बाद वाहन को दोबारा स्टार्ट करने के दौरान इंजन के हिस्से में अचानक आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं।फायर टीम ने संभाला मोर्चा, करीब दो घंटे में आग पर काबूघटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी परहटाया गया। वहीं बांगो ताप विद्युत परियोजना की फायर टीम सबसे पहले मौके पर पहुंची और आग बुझाने का मोर्चा संभाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।इसके बाद कटघोरा नगर पालिका की फायर टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आगबुझाने पर काबू पा चुकी थी।टोल प्लाजा की इमरजेंसी व्यवस्था पर उठे सवालघटना के बाद स्थानीय लोगों ने NH-130 टोल प्लाजा की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना स्थल के पास होने क़े बावजूद टोल प्लाजा की ओर से कोई वाहन मौके पर नहीं पहुंचा।लोगों का सवाल है कि जब पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में आग जैसी गंभीर घटना हुई, तब टोल प्लाजा की इमरजेंसी रिस्पांस व्यवस्था कहां थी? यदि आग टैंकर के ईंधन टैंक तक पहुंच जाती तो स्थिति बेहद भयावह हो सकती थी।बड़ा हादसा टला, यातायात फिर हुआ सुगमटैंकर में पेट्रोल-डीजल भरा होने के कारण आग की घटना बेहद संवेदनशील थी। समय रहते फायर टीम द्वारा आग पर काबू पा लिए जाने से बड़े हादसे की आशंका टल गई। घटना के दौरान NH-130 पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस की मौजूदगी और व्यवस्था के बाद यातायात को दोबारा सुचारू करा लिया गया।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने संवेदनशील राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा की आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था कितनी तैयार है? पेट्रोल-डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से भरे वाहनों की आवाजाही को देखते हुए इस घटना ने हाईवे की सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
