
गुरसिया। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर गुरसिया के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब पेट्रोल और डीजल से भरे इंडियन ऑयल के टैंकर ट्रक में अचानक आग लग गई।जानकारी के अनुसार ट्रक कोरबा से पेट्रोल और डीजल लोड कर वाड्राफ नगर की ओर जा रहा था। गुरसिया ढाबा पास चालक खाना खाने के बाद जैसे ही वाहन स्टार्ट करने लगा, बताया जा रहा है कि इसी दौरान इंजन के हिस्से में अचानक आग भड़क उठी।आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल इंजन में आग जलने की सूचना है। चूंकि टैंकर में पेट्रोल और डीजल भरा हुआ है, इसलिए स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और किसी बड़े हादसे की आशंका को लेकर लोगों में दहशत है।घटना की सूचना मिलते ही बांगो पुलिस मौके पर पहुंच गई है और स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की जा रही है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर में आग लगने की घटना ने एक बार फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
