
!सड़क किनारे धड़ल्ले से राखड़ डंपिंग का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, उड़ती राख से राहगीर परेशान
पोडी उपरोड़ा /चोटिया। ग्राम पंचायत चोटिया में चोटिया–कोरबी मार्ग के किनारे भारी मात्रा में राखड़ डंप किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि हेम्स ट्रांसपोर्टर द्वारा सड़क किनारे राखड़ डंप किया जा रहा है, जिससे आम राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। सड़क पर राखड़, सफर हुआ मुश्किल!ग्रामीणों के मुताबिक सड़क किनारे राखड़ डंप किए जाने के कारण वाहन गुजरते ही राखड़ उड़ने लगता है। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों और पैदल चलने वाले लोगों को हो रही है। धूल और राखड़ के गुबार के बीच लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है।🌧️ नाला बना राखड़ बहने का रास्ता? खेतों तक पहुंचने की आशंकाग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर राखड़ डंप किया जा रहा है, उसके ठीक बगल में नाला है। बारिश के दौरान राखड़ नाले के रास्ते बहकर आसपास के खेतों तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।स्कूल भी नजदीक, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवालडंपिंग स्थल से कुछ ही दूरी पर सरस्वती शिशु मंदिर भी संचालित है। ग्रामीणों का कहना है कि आंधी-तूफान या तेज हवा चलने पर राखड़ उड़कर स्कूल परिसर तक पहुंचता है, जिससे बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और आंखों में राखड़ जाने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का सवाल—नियमों की अनदेखी कर कौन दे रहा डंपिंग की अनुमति?ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि मौके पर पहुंचकर डंपिंग स्थल की जांच कराई जाए, यह देखा जाए कि राखड़ डंप करने की अनुमति है या नहीं और निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं।ग्रामीणों ने स्पष्ट मांग रखी है कि यदि जांच में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो जिम्मेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और सड़क किनारे राखड़ डंपिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए। अब प्रशासन की जांच पर टिकी नजरेंसड़क, नाला, खेत और स्कूल के नजदीक राखड़ डंपिंग को लेकर ग्रामीणों की शिकायत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले में मौके की जांच कर क्या कार्रवाई करता है।
