
shaking: 0.028210; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 32;
गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय होगा माहौल, जगह-जगह होगी गणपति बप्पा की स्थापना

hdrForward: 0; shaking: 0.000700; highlight: 1; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 8;
brp_del_th: 0.0004,0.0000;
brp_del_sen: 0.1000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 3145728;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 31;
कोरबा, पोडी उपरोड़ा /
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को लेकर जिले के गांवों से लेकर शहरों तक उत्साह का माहौल है। गांव-गांव और गली-गली आज प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं विराजमान होंगी। गणपति बप्पा की स्थापना को लेकर युवाओं, बच्चों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर पंडालों तक पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जगह-जगह भव्य पंडाल सजाए गए हैं, वहीं कई समितियों द्वारा आकर्षक विद्युत सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।गणेश प्रतिमा स्थापना के साथ ही ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गांव और मोहल्ले गूंज उठेंगे। श्रद्धालु विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।गणेश उत्सव केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और सामाजिक सहभागिता का भी प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि हर उम्र के लोग इस उत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।आज से शुरू होगा भक्ति और उल्लास का माहौल—हर ओर एक ही गूंज सुनाई देगी, गणपति बप्पा मोरया!
