
सामाजिक एकजुटता , जरूरतमंद परिवारों की सहायता और मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने पर बनी सहमति
पोड़ी उपरोड़ा। सतगढ़ कृष्णौद यादव विकास समिति, सर्किल गुरसिया की महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक पोड़ी उपरोड़ा स्थित मरखी माता प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक नियमों एवं रीति-रिवाजों के पालन के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते हुए सर्किल अध्यक्ष गणेश यादव ने समाज के सभी लोगों से सामाजिक नियमावली एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप सामाजिक धारा में रहते हुए आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की हरसंभव मदद करना समिति की प्राथमिकता रहेगी।उन्होंने यह भी कहा कि यादव समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दिलाने के लिए यादव महासभा के समक्ष प्रयास किया जाएगा, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो। इस प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की।एक वर्ष के आय-व्यय की हुई समीक्षासर्किल गुरसिया के गठन का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समिति के एक वर्ष के आय-व्यय का विवरण भी बैठक में प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आय-व्यय की समीक्षा करते हुए आवश्यक चर्चा की और समिति के कार्यों पर अपनी सहमति एवं संतोष व्यक्त किया।बैठक में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भविष्य में सामाजिक हित से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंद परिवारों और विद्यार्थियों के सहयोग के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सर्किल अध्यक्ष गणेश यादव, सचिव गजेंद्र पाल यादव, मेलवार सियान हरिराम यादव, जय मंगल यादव, संतराम यादव, जगदीश राम यादव, मनराखन यादव, अशोक यादव, देवेंद्र यादव, पवनसाय यादव, नवल यादव, संजय यादव, मुरारी यादव, पुनि राम यादव, पवन सिंह यादव, ब्रम्हा यादव, संत प्रसाद यादव, बुधवार यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
