Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

दशहरा की खुशियां मातम में बदलीं: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

पोड़ी उपरोड़ा। कोरबा जिले के पोड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर माचाडोली में मंगलवार 20 अक्टूबर की रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में दशहरा उत्सव का माहौल था। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे दो बाइक सवारों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोड़ा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।मृतक की पहचान माचाडोली निवासी दुर्गा सारथी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर बांगो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बांगो पुलिस मामले की जांच कर रही है। दशहरा की खुशियों के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *