Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / वन विभाग के सिरिपिटी गड्ढा निर्माण में JCB का इस्तेमाल, रोजगार के दावों पर उठे सवाल!

वन विभाग के सिरिपिटी गड्ढा निर्माण में JCB का इस्तेमाल, रोजगार के दावों पर उठे सवाल!

जेम पोर्टल टेंडर नहीं होने की बात कहकर मशीन से काम कराने की अनुमति, लेकिन मौके पर मजदूरों के बजाय मशीनों से खुदाई का आरोप

कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज अंतर्गत लमना से जटगा मार्ग पर लम्ही दहरा के आसपास वन विभाग द्वारा सिरिपिटी गड्ढा निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में JCB मशीन का इस्तेमाल किए जाने को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। खासकर तब, जब वन विभाग के कार्यों में मजदूरों को रोजगार देने और श्रम आधारित काम कराने की बात कही जाती है।मामले में जब बीट गार्ड प्रीतम से संपर्क कर कार्य की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि यह जेम पोर्टल के माध्यम से टेंडर वाला कार्य नहीं है। जहां हार्ड मिट्टी होती है, वहां JCB का इस्तेमाल किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि कार्य में मजदूर और JCB दोनों लगाए गए हैं। ड्रेसिंग का काम मजदूरों से तथा खुदाई का काम मशीन से कराया जा रहा है।हालांकि, मौके पर JCB चालक से बातचीत के दौरान एक अलग ही जानकारी सामने आई। चालक ने बताया कि उसे करीब 5 से 7 किलोमीटर तक गड्ढा खोदने का काम करने के लिए कहा गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब खुदाई का बड़ा हिस्सा मशीन से कराया जा रहा है, तो मजदूरों को वास्तविक रूप से कितना काम और रोजगार मिल रहा है?अब उठ रहे हैं ये अहम सवाल- क्या पूरे कार्यस्थल की मिट्टी हार्ड है, जिसके कारण JCB का इस्तेमाल जरूरी हो गया है?- क्या मशीन से खुदाई कराने के लिए विभागीय अनुमति और तकनीकी औचित्य दर्ज किया गया है?- कार्य में मजदूरों की संख्या कितनी है और उन्हें कितने दिनों का रोजगार मिल रहा है?- यदि अधिकांश खुदाई मशीन से होगी तो आसपास के ग्रामीण मजदूरों की रोजीरोटी का क्या होगा?- क्या विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्य की गुणवत्ता और मशीनों के इस्तेमाल की जांच कर रहे हैं?अब देखना होगा कि कटघोरा वनमंडल के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं। क्या मौके पर जांच कर मशीन के उपयोग, मजदूरों की उपस्थिति और कार्य की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाएगा, या फिर यह मामला भी विभागीय जवाबों तक ही सीमित रह जाएगा?ग्रामीणों के रोजगार और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता से जुड़ा यह मामला जांच की मांग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *