
कोरबा पोंडी उपरोड़ा /जटगा से पेंड्रा जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की तस्वीर पेश कर रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी गिट्टी और उड़ती धूल ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।इस मार्ग पर रोजाना भारी वाहनों की आवाजाही होती है। ट्रकों के गुजरते ही सड़क पर धूल का गुबार उठता है, जिससे पीछे चल रहे बाइक सवारों को सामने का रास्ता तक दिखाई नहीं देता। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।सड़क किनारे कारोबार करने वाले दुकानदार भी धूल से परेशान हैं। दुकानदारों के मुताबिक धूल के कारण दुकानों में रखा सामान प्रभावित हो रहा है, जबकि राहगीरों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान यही सड़क कीचड़ और फिसलन में तब्दील हो जाती है।ग्रामीणों ने उठाई सड़क मरम्मत की मांगस्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जटगा-पेंड्रा मार्ग की जल्द मरम्मत एवं डामरीकरण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की सुध नहीं ली गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।अब सवाल यह है कि विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जटगा-पेंड्रा मार्ग की यह बदहाल तस्वीर आखिर कब बदलेगी?
