Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / पीएम सूर्य घर योजना को केंद्र सरकार दे रही बढ़ावा, बिजली विभाग की सुस्ती से अटका हितग्राही का मीटर

पीएम सूर्य घर योजना को केंद्र सरकार दे रही बढ़ावा, बिजली विभाग की सुस्ती से अटका हितग्राही का मीटर

कटघोरा /एक ओर जहां केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को देशभर में बढ़ावा दिया जा रहा है और आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग की सुस्ती के कारण योजना का लाभ लेने वाले हितग्राहियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ताजा मामला कटघोरा का है, जहां सौर पैनल स्थापित होने के करीब 3 माह बाद भी विद्युत विभाग द्वारा जनरेशन मीटर नहीं लगाया गया है। मीटर नहीं लगने के कारण सौर ऊर्जा प्रणाली विधिवत शुरू नहीं हो सकी है और हितग्राही योजना के लाभ से वंचित है।प्राप्त पत्रों के अनुसार, आवेदक दीपेश सिंह ठाकुर, पिता संतोष सिंह ठाकुर, निवासी वार्ड क्रमांक 05, सत्संग भवन के पीछे, कटघोरा, जिला कोरबा, उपभोक्ता क्रमांक 1001839247 ने विद्युत विभाग, कटघोरा के अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है।आवेदक के अनुसार उनके परिसर में सौर पैनल स्थापित हुए लगभग तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन विभाग की ओर से जनरेशन मीटर अब तक नहीं लगाया गया। इसके चलते सौर पैनल प्रणाली का समुचित संचालन नहीं हो पा रहा है।बताया गया है कि हितग्राही ने इससे पहले 10 अगस्त 2026 को भी आवेदन देकर मीटर लगाने की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुनः 08 सितंबर 2026 को आवेदन प्रस्तुत कर जल्द से जल्द जनरेशन मीटर लगाने और कनेक्शन चालू करने की मांग की है।योजना के प्रचार और जमीनी क्रियान्वयन में अंतरकेंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली का खर्च कम करना और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है।लेकिन कटघोरा में सामने आया यह मामला योजना के जमीनी क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रहा है। जब हितग्राही ने सौर पैनल लगवा लिया और निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर ली, तो विभागीय स्तर पर मीटर लगाने में तीन माह की देरी क्यों हुई—यह बड़ा सवाल है।अब देखना होगा कि विद्युत विभाग इस शिकायत पर कब तक कार्रवाई करता है और हितग्राही को योजना का वास्तविक लाभ कब मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *