Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / जटगा में सरपंच पति पर गंभीर आरोप, RTI आवेदन के दौरान धमकी और गाली-गलौज, प्रार्थी ने पुलिस से FIR दर्ज कर सुरक्षा की मांग की, सरपंच पति के पूर्व विवादों का भी किया उल्लेख

जटगा में सरपंच पति पर गंभीर आरोप, RTI आवेदन के दौरान धमकी और गाली-गलौज, प्रार्थी ने पुलिस से FIR दर्ज कर सुरक्षा की मांग की, सरपंच पति के पूर्व विवादों का भी किया उल्लेख

पोड़़ी उपरोड़ा/जाटगा:- पोड़ी उपरोड़ा विकास खंड के ग्राम पंचायत जटगा में RTI आवेदन जमा करने के दौरान धमकी देने का मामला सामने आया है। जटगा निवासी दीपक कुमार गुप्ता ने पहले तो पंचायत सचिव इन्द्र प्रसाद मरकाम पर आरोप लगाया क़ी सचिव ने सरपंच पति नारायण को असवैधानिक तरिके से शासकीय कुर्सी पर पंचायत मे बैठाया है और ग्राम पंचायत के सारे शासकीय कार्य को संचालन करवा रहा है, जबकि शासन प्रसासन ने सख्त निर्देश दिए हैँ क़ी सरपंच या किसी जनप्रतिनिधि जो जनता द्वारा चुना गया है उसके अलावा किसी भी रिस्तेदार को पंचायत या अन्य कार्यों मे हस्तक्षेप नहीं करेंगे उसके बावजूद जटगा के सरपंच पति द्वारा यह कृत्य किया जाता है साथ ही सरपंच पति नारायण मरकाम के खिलाफ प्रशासन और पुलिस में शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में प्रार्थी ने सार्वजनिक रूप से गाली-गलौज, धमकी देने जैसे आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे प्रार्थी ग्राम पंचायत भवन जटगा में सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन जमा करने पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान पंचायत सचिव इन्द्र प्रसाद मरकाम और सरपंच पति नारायण मरकाम ने उसके साथ विवाद किया तथा कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसे पंचायत परिसर से बाहर निकलने तथा जान-माल के नुकसान की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने मामले को लेकर प्रशासनिक शिकायत के साथ पुलिस चौकी जटगा में FIR दर्ज क़ी है।सरपंच पति पर पूर्व विवादों का भी आरोपशिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि नारायण मरकाम का पूर्व में भी विवादों और मारपीट की घटनाओं से संबंध रहा है। प्रार्थी का दावा है कि पिछले वर्ष जटगा चौकी प्रभारी के साथ भी मारपीट की घटना हुई थी। इसके अलावा हाल ही में भी मारपीट की एक घटना होने की बात शिकायत में कही गई है। हालांकि, इन पूर्व घटनाओं से संबंधित आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस रिकॉर्ड की जानकारी सामने आना अभी बाकी है। प्रार्थी ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि सरपंच पति के कथित आपराधिक एवं विवादित व्यवहार के कारण उसे स्वयं तथा अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भय है। उसे आशंका है कि भविष्य में उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। दीपक कुमार गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की जांच कर उचित कानूनी धाराओं के तहत FIR दर्ज करने, आरोपों की जांच करने तथा अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *