
पोड़ी उपरोड़ा। अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पोड़ी उपरोड़ा एवं पूर्व जनपद सदस्य लालपुर क्षेत्र क्रमांक-22 भोला गोस्वामी ने दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हर घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे का उजियारा लेकर आए।भोला गोस्वामी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि दीपावली का पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता के साथ मनाएं तथा जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों का दीप जलाएं। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा सभी पर बनी रहे और क्षेत्र निरंतर विकास, खुशहाली एवं समृद्धि की ओर अग्रसर हो।अंत में उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए मंगलमय एवं सुखद दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
