Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / दुल्लापुर को मिली विकास की नई सौगात, नवीन पंचायत भवन और पीडीएस भवन का हुआ भूमिपूजन

दुल्लापुर को मिली विकास की नई सौगात, नवीन पंचायत भवन और पीडीएस भवन का हुआ भूमिपूजन

विद्वान सिंह मरकाम की उपस्थिति में विधि-विधान से संपन्न हुआ भूमिपूजन, ग्रामीणों में खुशी का माहौल

कोरबा/पोडी उपरोड़ा -ग्राम पंचायत दुल्लापुर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए गुरुवार, 05 नवंबर 2026 को नवीन पंचायत भवन एवं पीडीएस (उचित मूल्य दुकान) भवन निर्माण कार्य का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कोरबा श्री विद्वान सिंह मरकाम की गरिमामयी उपस्थिति रही।गौरतलब है कि ग्राम पंचायत दुल्लापुर में लंबे समय से पंचायत एवं पीडीएस से संबंधित कार्य जर्जर भवनों में संचालित हो रहे थे। भवनों की खराब स्थिति के चलते ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में नवीन भवनों का निर्माण गांव की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।नए पंचायत भवन के निर्माण से जहां पंचायत संबंधी कार्यों के संचालन में सुविधा मिलेगी, वहीं नवीन पीडीएस भवन बनने से राशन वितरण व्यवस्था को भी बेहतर और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। यह निर्माण कार्य ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर जनपद सदस्य श्री वेद प्रताप कोराम, ग्राम पंचायत दुल्लापुर के सरपंच श्री उजीत कोराम, पंचगण, पंचायत सचिव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

नोट: लंबे समय से जर्जर भवनों में संचालित पंचायत और पीडीएस व्यवस्था को अब नए भवनों की सौगात मिलने जा रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूरा होगा, ताकि गांव को जल्द ही बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *