
पोड़ी उपरोड़ा, कोरबा। छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद, ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा, जिला कोरबा के महासचिव श्री जगत पाल सिंह कुरूम ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली रोशनी, खुशियों और नई उम्मीदों का पर्व है। यह त्योहार समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और एकता का संदेश देता है।श्री कुरूम ने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द की भावना सदैव मजबूत बनी रहे।उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की।
