
पोंडी उपरोड़ा /गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के बैनर तले निकली बाइक रैली, विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने किया शिक्षा और अधिकारों के लिए जागरूक रहने का आह्वानकोरबा। ग्राम पंचायत कुल्हरिया में गोंडवाना समग्र विकास क्रांति आंदोलन के बैनर तले 9 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत बाइक एवं कार रैली से हुई। रैली सबसे पहले गोंडवाना के महामानव पेनवासी दादा हीरा सिंह मरकाम की प्रतिमा स्थल पाली पहुंची। यहां गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष श्री विदवान सिंह मरकाम ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पीला गमछा अर्पित किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद रैली गुरसिया होते हुए कार्यक्रम स्थल कुल्हरिया पहुंची।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी कोरबा जिलाध्यक्ष श्री विदवान सिंह मरकाम एवं ग्राम पंचायत कुल्हरिया की सरपंच श्रीमती सोन कुंवर उईके ने की।इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री श्री राय सिंह मरकाम, संभागीय सचिव श्री मनोहर श्रोते, जिला, ब्लॉक, सेक्टर, पंचायत एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री वेद कोराम, श्रीमती कुंती दिनेश केराम, श्री कन्हैया लाल चौहान सहित क्षेत्र के सरपंच, उपसरपंच, पंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।शिक्षित समाज बनाने का विधायक ने किया आह्वानकार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मूलनिवासी समाज से एकजुट रहने और शिक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक परिवार अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए आगे आए।विधायक ने समाज के लोगों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने तथा अपने हक-अधिकार की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहने का भी आह्वान किया।नशामुक्त समाज बनाने पर जोरकार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष विदवान सिंह मरकाम ने अपने संबोधन में मूलनिवासी समाज को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की युवा पीढ़ी को शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जोड़ना जरूरी है।कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, सामाजिक एकता और अधिकारों को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बाइक एवं कार रैली और मंचीय कार्यक्रम ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया।सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस विभाग की अहम भूमिकाकार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।विश्व आदिवासी मूलनिवासी दिवस का यह आयोजन सामाजिक एकता, शिक्षा, नशामुक्ति, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए संपन्न हुआ।
