Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / बारिश में टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर छात्र, जर्जर स्कूल भवन बना मुसीबतगुरसिया स्कूल की बदहाल व्यवस्था से पढ़ाई प्रभावित, एक कक्ष पूरी तरह बंद; प्रशासन से मरम्मत की मांग

बारिश में टपकती छत के नीचे पढ़ने को मजबूर छात्र, जर्जर स्कूल भवन बना मुसीबतगुरसिया स्कूल की बदहाल व्यवस्था से पढ़ाई प्रभावित, एक कक्ष पूरी तरह बंद; प्रशासन से मरम्मत की मांग

पोड़ी उपरोड़ा/गुरसिया। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत गुरसिया स्थित विद्यालय भवन की जर्जर हालत अब विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बन गई है। कक्षा 9वीं से 12वीं तक संचालित इस विद्यालय में बारिश के दौरान कई कमरों की छतों से पानी टपकने लगता है।बारिश शुरू होते ही कक्षाओं के अंदर पानी रिसने से छात्र-छात्राओं की किताबें और कॉपियां भीगने लगती हैं। कई बार पढ़ाई के बीच विद्यार्थियों को दूसरी कक्षाओं में शिफ्ट करना पड़ता है। वहीं भवन के एक कमरे की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसे पूरी तरह बंद करना पड़ा है।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार लगातार पानी रिसने के कारण उक्त कमरे में विद्यार्थियों को बैठाना संभव नहीं है। ऐसे में सीमित संसाधनों के बीच दूसरे भवन में कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही हैं, जिससे पढ़ाई की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।प्रशासन को दी गई जानकारी, फिर भी नहीं हुआ समाधानविद्यालय प्रबंधन द्वारा भवन की जर्जर स्थिति और बारिश के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल सामने नहीं आई है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विद्यालय भवन में बच्चों की पढ़ाई संचालित हो रही है और बारिश के दौरान छत से पानी टपक रहा है, तो किसी बड़े हादसे का इंतजार क्यों किया जा रहा है?ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पढ़ाई मिल सके।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक संज्ञान लेता है और जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत के लिए कब तक ठोस कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *