Home / राजनीति / “दीपावली की रोशनी से रोशन हो हर घर-आंगन, आयुष सिंह तंवर ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं”

“दीपावली की रोशनी से रोशन हो हर घर-आंगन, आयुष सिंह तंवर ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं”

कोरबा/पोंडी उपरोड़ा -जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-23 आयुष सिंह तंवर ने दीपावली के पावन पर्व पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह महापर्व प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई खुशियां लेकर आए।आयुष सिंह तंवर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सकारात्मकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी सौहार्द और एकजुटता के साथ पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास, खुशहाली और जनता का विश्वास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी के सुखमय, मंगलमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आयुष सिंह तंवर ने कहा—आप सभी के घर-आंगन में खुशियों के दीप जलें और हर परिवार का जीवन सुख-समृद्धि से रोशन हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *