Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / Breakink news NH-130 पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Breakink news NH-130 पर दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

पोड़ी उपरोड़ा। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर पोड़ी उपरोड़ा के लालघाट के पास बुधवार की सुबह लगभग 10:30 आस पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अंबिकापुर की ओर से आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG 04 QX 9077 की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक शिव कुमार अपने बड़े भाई के साथ एक मोटर साईकल को टोचन कर कटघोरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान लालघाट के पास टोचन से जुड़ी गाड़ी का संपर्क अचानक टूट गया। तभी पीछे आ रहे ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार छोटा भाई आ गया। युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान शिव कुमार, निवासी आमाखोखारा के रूप में बताई जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

NH-130 पर एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *