Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / एत्मानगर रेंज में गूंजी किलकारी, हथिनी ने दिया नन्हे शावक को जन्मटेटी नदी के किनारे बीती रात हुआ हाथी शावक का जन्म, वन विभाग की निगरानी बढ़ी

एत्मानगर रेंज में गूंजी किलकारी, हथिनी ने दिया नन्हे शावक को जन्मटेटी नदी के किनारे बीती रात हुआ हाथी शावक का जन्म, वन विभाग की निगरानी बढ़ी

ब्रेकिंग कोरबा | कटघोरा वनमंडल से बड़ी खुशखबरी🐘 एत्मानगर रेंज में गूंजी किलकारी, हथिनी ने दिया नन्हे शावक को जन्मटेटी नदी के किनारे बीती रात हुआ हाथी शावक का जन्म, वन विभाग की निगरानी बढ़ीकोरबा। कटघोरा वनमंडल से वन्यजीव प्रेमियों और क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एत्मानगर रेंज में एक हथिनी ने नन्हे हाथी शावक को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक टेटी नदी के किनारे बीती रात शावक का जन्म हुआ।नन्हे शावक के जन्म के साथ ही कटघोरा वनमंडल में हाथियों की संख्या 51 से बढ़कर 52 हो गई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।वहीं पचरा सर्किल में करीब 19 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसके चलते आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मां और शावक दोनों स्वस्थवन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हथिनी और उसका नन्हा शावक दोनों स्वस्थ हैं। शावक की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है और हाथियों के आसपास अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की अपील की है।ग्रामीणों के लिए अलर्टहाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने लोगों से हाथियों के करीब नहीं जाने, उन्हें छेड़ने या फोटो/वीडियो बनाने के लिए पीछा नहीं करने की अपील की है।एक ओर जंगल में नन्हे मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल है, तो दूसरी ओर हाथियों की लगातार मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *