Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / डेम में डूबे युवक रंजीत यादव का दो दिन बाद मिला शव, दोस्तों के साथ घूमने आया

डेम में डूबे युवक रंजीत यादव का दो दिन बाद मिला शव, दोस्तों के साथ घूमने आया

पोडी उपरोड़ा /गोपालपुर निवासी रंजीत यादव 15 अगस्त को दोस्तों के साथ डेम घूमने आया था। तैराकी के दौरान डूबने से हुई मौत, 17 अगस्त को झाड़ियों के पास बरामद हुआ शव।कोरबा जिले के बांगो क्षेत्र में डेम घूमने पहुंचे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजीत यादव, निवासी चैतमा गोपालपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रंजीत 15 अगस्त को अपने चार दोस्तों के साथ डेम घूमने आया था।जानकारी के अनुसार, रंजीत गांव का अच्छा तैराक था। इसी दौरान उसने डेम में छलांग लगाकर तैरते हुए नदी के दूसरी ओर निकलने की जिद की और पानी में छलांग लगा दी। लेकिन वह वापस बाहर नहीं निकल सका और गहरे पानी में डूब गया।घटना के बाद उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। 17 अगस्त को डेम से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच रंजीत का शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर मौके पर तहसीलदार, बांगो पुलिस और डेम के कर्मचारी पहुंचे।पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *