
कोरबा / पोंडी उपरोड़ा -गुरसिया। जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य सेवाओं एवं ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतर जानकारी देने के उद्देश्य से मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को पंचायत भवन गुरसिया में एक दिवसीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत गुरसिया, सरभोका एवं ऐतमा नगर के सरपंच एवं पंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा जारी ROP 2026-27 के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तीनों ग्राम पंचायतों के सरपंचों के साथ कुल 9 पंच प्रतिनिधि शामिल हुए।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं तथा पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में राम किशोर किंडो, मितानिन विकासखंड समन्वयक, श्रीमती नीतू श्याम, श्रीमती लीलावती एवं श्रीमती लक्ष्मीना मरकाम (मितानिन प्रशिक्षक) उपस्थित रहीं।
प्रशिक्षकों ने पंचायत प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को स्वास्थ्य व्यवस्था के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनाना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
