
पोड़ी उपरोड़ा और गुरसिया मंडल में जनसंवाद के जरिए मताधिकार की आवाज बुलंद, कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के तहत पोड़ी उपरोड़ा एवं गुरसिया मंडल में मंडल स्तरीय जन चौपाल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे हैं।पोड़ी उपरोड़ा में आयोजित जन चौपाल में कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं गुरसिया मंडल में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा भोला गोस्वामी ने विशेष रूप से सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए अभियान के उद्देश्य और मताधिकार के महत्व पर चर्चा की।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रशांत मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष पोड़ी उपरोड़ा भोला गोस्वामी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकित पाल, चंद्रकला पोर्ते, लक्ष्मी अग्रवाल, विजय बहादुर, शिवदास महंत, शिव भरोस, शिवनंदन कुजूर, गुरबहार, यशवंत, अनिल, महेश कश्यप, बंसी दास, गणेश यादव, गौतम दीवान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण जनों की उपस्थिति ने जन चौपाल को महत्वपूर्ण बनाया।
कांग्रेस नेताओं ने अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, मतदाता जागरूकता और जनता की भागीदारी को मजबूत करने का आह्वान किया। “वोट बचाओ–देश बचाओ” अभियान के जरिए कांग्रेस संगठन गांव-गांव तक पहुंचकर जनसंवाद को मजबूत करने और मताधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रहा है।
