
जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने नारियल तोड़कर किया भूमिपूजन, सरपंच-उपसरपंच सहित ग्रामीण रहे मौजूद
पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। ग्राम पंचायत सिरमिना के आमामुड़ा मोहल्ले में विकास कार्यों को गति देते हुए सीसी रोड निर्माण की पहल की गई है। मंगलवार, 03 नवंबर 2026 को जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री विद्वान सिंह मरकाम ने मेन रोड से दुर्जन मरकाम के घर तक बनने वाली सीसी रोड का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नारियल तोड़ते हुए भूमिपूजन किया।इस सड़क के निर्माण से मोहल्लेवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर बारिश के दिनों में कीचड़ और असुविधा से जूझने वाले ग्रामीणों को राहत मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सिरमिना की सरपंच श्रीमती कैलाश पूरन सिंह श्याम, उपसरपंच श्री अनुराग जायसवाल, पंचगण सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों से जुड़े सड़क निर्माण जैसे कार्यों से गांवों में विकास की राह मजबूत होती है। अब ग्रामीणों को सीसी रोड निर्माण कार्य पूरा होने का इंतजार है।
