Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / जल्के–पनगंवा सड़क को मिली विकास की सौगात, भूमिपूजन के साथ खुला आवागमन का रास्ता!

जल्के–पनगंवा सड़क को मिली विकास की सौगात, भूमिपूजन के साथ खुला आवागमन का रास्ता!

विद्वान सिंह मरकाम की मौजूदगी में PWD सड़क का भूमिपूजन, सैकड़ों ग्रामीण बने विकास की नई पहल के गवाह

पोड़ी उपरोड़ा। ग्रामीण विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्राम पंचायत जल्के से तिलईकुंडी होते हुए ग्राम पंचायत पनगंवा तक पहुंच मार्ग निर्माण का भूमिपूजन रविवार को विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्रीफल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी ने इस पहल को खास बना दिया।

सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांवों की तरक्की, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों की मजबूत कड़ी होती है। जल्के–तिलईकुंडी–पनगंवा मार्ग के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलने और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत सदस्य ममता पुहुप, जल्के सरपंच फुलेश्वरी नरेंद्र राज, पनगंवा सरपंच धरमपाल मरकाम सहित दोनों पंचायतों के जनप्रतिनिधि, गोंगपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।

भूमिपूजन के बाद ग्रामीणों की निगाहें अब सड़क निर्माण कार्य पर टिकी हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि यह मार्ग केवल कागजों और शिलान्यास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ जल्द पूरा होगा। सड़क बनने से ग्रामीणों को बरसात सहित अन्य मौसमों में आवागमन की परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर गोंगपा जिला सचिव चैन सिंह नेटी, कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष बुधराम मसराम, ब्लॉक महामंत्री कांति कुमार ओडे, जनपद सदस्य ममता पुहुप, शिव कुमार पेंदरो, रघुनाथ सिंह मसराम, अखिलचन्द्र कुरें, मोहन आरमोर, हेम चंद्र आयम, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अब क्षेत्रवासियों की मांग है कि भूमिपूजन के बाद निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी न हो और सड़क की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *