Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / 72 घंटे की मशक्कत के बाद हसदेव नदी से मिला लापता आरक्षक सुनील बेक का शव, तीन दिनों से जारी थी तलाश

72 घंटे की मशक्कत के बाद हसदेव नदी से मिला लापता आरक्षक सुनील बेक का शव, तीन दिनों से जारी थी तलाश

मोरगा के केंदई पुल के पास 23 अक्टूबर को हुए थे लापता, बाइक और मोबाइल मिलने के बाद नदी में शुरू हुआ था सर्च ऑपरेशन

कोरबा / जिले के मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई के पास हसदेव नदी में लापता पुलिस आरक्षक सुनील बेक का शव आखिरकार 72 घंटे के तलाश अभियान के बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया। तीन दिनों तक नदी में चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिलने से तलाश अभियान समाप्त हुआ। घटना ने पुलिस महकमे और परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर को केंदई के पास हसदेव नदी पुल पर आरक्षक सुनील बेक की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 14 MX 1898 संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी मिली थी। बाइक के समीप उनका मोबाइल फोन, पर्स, पुलिस पहचान पत्र और अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए थे। आरक्षक के लापता होने की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उनकी तलाश शुरू कराई गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को नदी में उतारा गया। लगातार तीन दिनों तक नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश अभियान चलाया गया। आखिरकार सोमवार को आरक्षक सुनील बेक का शव बरामद कर लिया गया।शव मिलने के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मौत की वजह अब भी जांच का विषयआरक्षक सुनील बेक सरगुजा जिले के प्रेमनगर थाना अंतर्गत तारापुर चौकी में पदस्थ थे। नदी पुल पर बाइक और निजी सामान मिलने के बाद से ही उनके लापता होने की परिस्थितियां सवालों के घेरे में थीं। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *