
27 और 28 अक्टूबर को ग्राम तिवरता में होगा गोंडवाना स्वाभिमान दिवस का आयोजन, देशभर से पार्टी पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना
कोरबा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य विद्वान सिंह मरकाम ने दादा हीरा सिंह मरकाम की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित गोंडवाना स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।जारी पत्र के अनुसार, 27 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2026 तक ग्राम तिवरता, थाना दीपका, तहसील हरदीबाजार, जिला कोरबा में गोंडवाना स्वाभिमान दिवस मनाया जाएगा। इस दो दिवसीय आयोजन में देशभर से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में आयोजन स्थल पर भीड़ की व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण एवं शांति-सुरक्षा बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा।इसी को ध्यान में रखते हुए जिला अध्यक्ष विद्वान सिंह मरकाम ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर 27 एवं 28 अक्टूबर को ग्राम तिवरता में पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाली, एसडीओपी कटघोरा तथा संबंधित थाना प्रभारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।अब प्रशासन की जिम्मेदारी है कि दो दिवसीय आयोजन को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए समय रहते सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करे।
