Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / नियमितीकरण की मांग पर तकनीकी सहायकों की हड़ताल, तीन दिवसीय धरना शुरू; अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

नियमितीकरण की मांग पर तकनीकी सहायकों की हड़ताल, तीन दिवसीय धरना शुरू; अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। छत्तीसगढ़ तकनीकी सहायक कर्मचारी संघ की जिला इकाई कोरबा के बैनर तले जिले के तकनीकी सहायकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। 13 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस आंदोलन के पहले दिन कर्मचारियों ने धरना स्थल पर एकजुट होकर शासन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने हाथों में मांगों से संबंधित तख्तियां और बैनर लेकर अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। आंदोलन शुरू करने से पहले संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारियों सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी मांगों और प्रस्तावित हड़ताल की जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा।ये हैं कर्मचारियों की प्रमुख मांगेंसंघ की प्रमुख मांग है कि कार्यरत सभी तकनीकी सहायकों के लिए नियमित पद सृजित कर उनका समायोजन किया जाए। नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक ग्राम पंचायत सचिवों की तर्ज पर स्थायीकरण नियमावली लागू करने तथा तकनीकी सहायक के पदनाम में बदलाव कर उसे ‘कनिष्ठ अभियंता’ किए जाने की मांग भी शामिल है।संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि जिला स्तर पर 13 और 14 अक्टूबर के प्रदर्शन के बाद भी शासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 15 अक्टूबर को प्रदेशभर के तकनीकी सहायक राजधानी रायपुर में एकजुट होकर राज्य स्तरीय महारैली निकालेंगे।अब शासन के फैसले पर टिकी निगाहेंतकनीकी सहायकों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद भी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। अब देखना होगा कि कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग पर शासन कब तक कोई ठोस निर्णय लेता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *