Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / लमना में राखड़ डंपिंग का खेल बेखौफ जारी, उड़ती राख से स्कूली बच्चों की सांसों पर संकट

लमना में राखड़ डंपिंग का खेल बेखौफ जारी, उड़ती राख से स्कूली बच्चों की सांसों पर संकट

लमना में हेम्स ट्रांसपोर्ट द्वारा नियमों को ताक पर रखकर राखड़ डंपिंग का आरोप, संचालित प्राथमिक शाला तक पहुंच रही राख

पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा। ग्राम पंचायत लमना में लमना से जाटगा मार्ग पर करीब 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तक सड़क किनारे राखड़ डंपिंग का कार्य धड़ल्ले से जारी है। आरोप है कि हेम्स ट्रांसपोर्ट द्वारा की जा रही इस डंपिंग में निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।सबसे गंभीर बात यह है कि जिस स्थान पर राखड़ डंप की जा रही है, उसके ठीक बगल में प्राथमिक शाला संचालित है। डंपिंग के दौरान और वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली राख हवा के साथ स्कूल परिसर तक पहुंच रही है। इससे स्कूली बच्चों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।राखड़ डंपिंग स्थल सड़क किनारे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भी धूल व राख के गुबार से परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ आम नागरिकों का स्वास्थ्य भी खतरे में नजर आ रहा है।सवाल यह है कि स्कूल के इतने करीब राखड़ डंपिंग का कार्य किसकी अनुमति से किया जा रहा है? क्या संबंधित विभाग ने स्थल का निरीक्षण किया है और पर्यावरणीय नियमों के पालन की जांच की है? यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा है तो अब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?ग्रामीणों ने प्रशासन और पर्यावरण विभाग से तत्काल स्थल निरीक्षण कराने, डंपिंग की अनुमति व नियमों की जांच करने तथा बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर मामले में कब तक संज्ञान लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *