Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / रेल कॉरिडोर में पटरी चोरी का खेल!

रेल कॉरिडोर में पटरी चोरी का खेल!

किराए के मकान से 36 कटी रेलवे पटरी बरामद, 6.5 टन माल जब्त; आरोपी फरार

जाटगा । कोरबा/ रेल कॉरिडोर की नई रेल लाइन से रेलवे पटरी चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जटगा चौकी पुलिस ने बरबसपुर के एक किराए के मकान में दबिश देकर 36 नग कटी रेलवे पटरी, करीब 6,480 किलो वजन, बरामद की है।मकान राजू कुमार ने किराए पर लिया था और बताया जा रहा है कि वह रेल कॉरिडोर से जुड़ी निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने मौके से गैस कटर, चार ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर और स्वराज माजदा वाहन भी जब्त किया है।पुलिस की दबिश से पहले ही राजू कुमार फरार हो गया। आशंका है कि रेलवे पटरी को गैस कटर से काटकर चोरी करने और फिर उसे खपाने का काम किया जा रहा था।अब सबसे बड़ा सवाल—इतनी भारी मात्रा में रेलवे पटरी निर्माण स्थल से निकलकर किराए के मकान तक कैसे पहुंची? क्या इसके पीछे अकेला आरोपी है या रेलवे सामग्री चोरी का कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है?पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और रेलवे विभाग व संबंधित निजी कंपनी से भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे खेल से पर्दा उठने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *