Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / NH-130 पर घोघरा पुल का जॉइंटर बना जानलेवा गड्ढा, बाइक सवारों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

NH-130 पर घोघरा पुल का जॉइंटर बना जानलेवा गड्ढा, बाइक सवारों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

पोडी उपरोड़ा /। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर कोनकोना के समीप स्थित घोघरा पुल इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी और दुर्घटना का कारण बनता जा रहा है। पुल पर बने जॉइंटर में बड़ा गड्ढा हो जाने से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घोघरा पुल के दोनों ओर सड़क पर ढलान होने के कारण कार सहित अन्य वाहन कई बार तेज गति से पुल की ओर आते हैं। जॉइंटर के पास अचानक बड़ा गड्ढा सामने आने पर चालक को मजबूरी में तेज ब्रेक लगाना पड़ता है। ऐसे में वाहन के अनियंत्रित होने से पुल की रेलिंग, सामने से आ रहे वाहन या अन्य किसी वाहन से टक्कर की आशंका बनी रहती है।बाइक सवारों के लिए सबसे बड़ा खतराजॉइंटर में बने गड्ढे के कारण सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। अचानक गड्ढा आने से बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और चालक सड़क पर गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। रात के समय और बारिश के दौरान यह खतरा और भी बढ़ जाता है।ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। इसके बावजूद पुल के जॉइंटर की खराब स्थिति पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांगस्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि घोघरा पुल के जॉइंटर में बने गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटना को टाला जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय प्रशासन को पहले ही इस खतरनाक स्थिति का संज्ञान लेकर आवश्यक मरम्मत कार्य करवाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *