
shaking: 0.003142; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 32768;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 33;
पोडी उपरोड़ा / बारिश के बाद खेतों में धान की फसल इन दिनों लहलहा रही है। किसानों ने मेहनत कर फसल को तैयार किया है, लेकिन अब आवारा मवेशी किसानों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। झुंड में घूम रहे मवेशी खेतों में घुसकर धान की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।ग्रामीण किसानों का कहना है कि इस समय खेती के लिए सबसे बड़ी परेशानी आवारा मवेशियों से हो रही है। कई किसान अपने मवेशियों को खुला छोड़ देते हैं, जिसके कारण वे खेतों में पहुंचकर खड़ी फसल को चरने के साथ-साथ पैरों से रौंद भी देते हैं।गांव में मुनादी नहीं होने से भी नाराजगीग्रामीणों का आरोप है कि गांव में किसानों को अपने मवेशियों को बांधकर रखने और निर्धारित स्थान पर चराने के लिए मुनादी तक नहीं कराई जा रही है। पंचायत स्तर पर इस समस्या को लेकर जागरूकता और व्यवस्था नहीं होने के कारण किसानों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है।किसानों ने पंचायत और संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि आवारा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए तत्काल व्यवस्था की जाए, गांव में मुनादी कराई जाए और पशुपालकों को अपने मवेशियों को खुला छोड़ने से रोका जाए। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो तैयार हो रही धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है।
