Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / गुरसियां-जटगा मार्ग पर आफत! तेज बहाव में कटी सड़क, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

गुरसियां-जटगा मार्ग पर आफत! तेज बहाव में कटी सड़क, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

पोडी उपरोड़ा। गुरसियां से जटगा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी है। सड़क पर तेज बहाव से पानी गुजरने के कारण सड़क का एक हिस्सा कटकर क्षतिग्रस्त हो गया है। हालात ऐसे हैं कि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।बारिश जारी रहने की स्थिति में पानी का तेज बहाव सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को और काट सकता है, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित होने के साथ गंभीर हादसे की आशंका बढ़ गई है। खासकर रात के समय वाहन चालकों के लिए यह स्थान बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई का इंतजारस्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग को तत्काल मौके का निरीक्षण करना चाहिए। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के साथ-साथ वहां बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य सुरक्षा व्यवस्था की जानी जरूरी है, ताकि किसी अनहोनी को रोका जा सके।ग्रामीणों ने मांग की है कि बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय जिम्मेदार विभाग तत्काल कार्रवाई करे और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।अब सवाल यह है—क्या जिम्मेदार विभाग समय रहते सड़क की सुध लेगा, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद खुलेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *