

पोडी उपरोड़ा /। ऐतमा नगर क्षेत्र में आज महिलाओं ने पारंपरिक आस्था और उत्साह के साथ कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व मनाया। सुबह से ही क्षेत्र में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से कमरछठ की पूजा की और पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए व्रत रखा। पूजा स्थल पर महिलाओं की काफी भीड़ रही और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।पर्व के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को कमरछठ की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्ग महिलाओं ने नई पीढ़ी की महिलाओं को पर्व की परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं की जानकारी भी दी।ऐतमा नगर में कमरछठ पर्व ने महिलाओं की आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर पेश की।
