
shaking: 0.599655; highlight: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask: 0;
brp_del_th: 0.0000,0.0000;
brp_del_sen: 0.0000,0.0000;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 32;
ब्रेकिंग न्यूज़ कोरबा / पोडी उपरोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130 पर तान नदी में बने पुल की बदहाल स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है। पार्टी पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पोड़ी उपरोड़ा को ज्ञापन सौंपकर पुल की तत्काल मरम्मत एवं सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की।ज्ञापन में कहा गया है कि तान नदी पर निर्मित पुल में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और क्षतिग्रस्त हिस्से होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।AAP ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी के कारण पुल की स्थिति खराब हुई है। पार्टी ने मांग की है कि पुल की तत्काल मरम्मत कराने के साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि सड़क में लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तक आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।AAP की चेतावनीआम आदमी पार्टी ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला एवं स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
