
पोडी उपरोड़ा /वनमंडल कटघोरा क्षेत्र में हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग लगातार कर रहा निगरानीकोरबा। कटघोरा वनमंडल के जल्के-तनेरा क्षेत्र में इन दिनों करीब 20 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी बीच दल से एक दानेल हाथी अलग होकर ग्रामीण क्षेत्र की ओर पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। वहीं दूसरी ओर बिजली की समस्या के कारण ग्रामीणों को बरसात और बिजली दोनों की मार झेलनी पड़ रही है। ऐसे हालात में हाथी के ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचने से लोगों में भय का माहौल है और ग्रामीणों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।वन विभाग अलर्ट, लगातार की जा रही निगरानीहाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को हाथियों की लोकेशन और गतिविधियों को लेकर सतर्क किया जा रहा है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि हाथियों के नजदीक न जाएं, जंगल की ओर जाने से बचें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।वन विभाग की टीम हाथियों के झुंड और झुंड से अलग हुए दानेल हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।ग्रामीणों से अपीलवन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाकर फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश न करें। भीड़ न लगाएं और तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दें। विशेषकर रात के समय जंगल अथवा हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।फिलहाल जल्के-तनेरा क्षेत्र में वन विभाग की निगरानी जारी है और हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
