
बांगो-पोड़ी उपरोड़ा /20 पंचायतों के सरपंच-पंच समेत ग्रामीणों ने उठाई आवाज—3 दिन में आवागमन बहाल करने की मांग, एक सप्ताह में काम नहीं हुआ तो NH पर आंदोलन की चेतावनीकोरबा/पोड़ी उपरोड़ा। बांगो से पोड़ी पहुंच मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर मंगलवार को ग्राम पंचायत लालपुर माचाडोली में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सड़क की समस्या को लेकर 20 पंचायतों के सरपंच, पंच एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण एकजुट हुए और संबंधित कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ जमकर आवाज बुलंद की।ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि बांगो से पोड़ी पहुंच मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। लंबे समय से मार्ग की स्थिति खराब होने के कारण क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास की कई पंचायतों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है।3 दिन में बहाल हो आवागमनग्रामीणों ने प्रशासन के सामने स्पष्ट मांग रखी कि स्थायी सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी होने में समय लग सकता है, लेकिन वर्तमान में बंद अथवा बाधित आवागमन को हर हाल में तीन दिनों के भीतर बहाल किया जाए, ताकि ग्रामीणों को तत्काल राहत मिल सके।एक सप्ताह का अल्टीमेटम, NH पर आंदोलन की चेतावनीकार्यालय घेराव के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सड़क से संबंधित कार्य पूरा नहीं किया गया और समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या अब सिर्फ आवागमन की परेशानी नहीं रह गई है, बल्कि यह क्षेत्र के हजारों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। ऐसे में प्रशासन को तत्काल मौके पर कार्रवाई करते हुए आवागमन बहाल करने और सड़क निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाना चाहिए।20 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों और हजारों ग्रामीणों के एकजुट होकर कार्यालय घेराव से प्रशासन पर अब सड़क समस्या के तत्काल समाधान का दबाव बढ़ गया है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन ग्रामीणों की तीन दिन की मांग और एक सप्ताह के अल्टीमेटम पर क्या कार्रवाई करता है।
