Home / Uncategorized / मानिकपुर के पंडो पारा में धूमधाम से मना आदिवासी दिवस, पंडो समाज ने दिखाई अपनी समृद्ध संस्कृति की झलक

मानिकपुर के पंडो पारा में धूमधाम से मना आदिवासी दिवस, पंडो समाज ने दिखाई अपनी समृद्ध संस्कृति की झलक

पोड़ी उपरोड़ा /ग्राम पंचायत मानिकपुर के पंडो पारा में पंडो समाज द्वारा विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कोरबा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पंडो समाज के लोग एकत्रित हुए और सामाजिक एकता के साथ आदिवासी संस्कृति एवं परंपराओं का उत्सव मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडो समाज द्वारा अपनी पारंपरिक विधि-विधान से ईष्ट देव की पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात समाज के लोगों ने पारंपरिक सुआ और कर्मा नृत्य प्रस्तुत कर अपनी संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया।इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जनपद सदस्य शिव भरोस लकड़ा मौजूद रहे। उन्होंने समाज के लोगों को आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपनी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया।पंडो समाज कोरबा जिले की आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने अपनी पुरातन परंपराओं को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया।मानिकपुर के पंडो पारा में आयोजित यह कार्यक्रम आदिवासी संस्कृति, सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का जीवंत उदाहरण बना। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के लोगों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *