Home / Uncategorized / दलहन उत्पादन बढ़ाने की मुहिम तेज, छिन्दिया में किसानों को मिला गुणवत्तापूर्ण बीज

दलहन उत्पादन बढ़ाने की मुहिम तेज, छिन्दिया में किसानों को मिला गुणवत्तापूर्ण बीज

Breaking korba पोंडी उपरोड़ा । आज दिनांक 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को ग्राम पंचायत छिन्दिया में किसानों को दलहन फसलों के प्रोत्साहन हेतु उड़द एवं अरहर के बीज वितरित किए गए। कार्यक्रम में श्री विदवान सिंह मरकाम, जिलाध्यक्ष गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं जिला पंचायत सदस्य, कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति रही।बीज वितरण के दौरान श्री मरकाम ने किसानों से उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने तथा गुणवत्तापूर्ण बीजों का उपयोग कर दलहन उत्पादन बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दलहन फसलों की बेहतर पैदावार से किसानों की आय में वृद्धि होगी और कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकेगा।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, किसान मित्र एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने बीज वितरण पहल का स्वागत करते हुए इसे खेती के लिए उपयोगी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *