Home / Uncategorized / जड़गा–पसान मार्ग बदहाल: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, बारिश में से राहगीर

जड़गा–पसान मार्ग बदहाल: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, बारिश में से राहगीर

उपरोड़ा। जड़गा से पसान को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा साबित हो रहा है।बताया जा रहा है कि जड़गा–पसान मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आता है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण गड्ढे बढ़ते जा रहे हैं और आवागमन मुश्किल होता जा रहा है।ग्रामीणों और वाहन चालकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क का जल्द निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत कराई जाए तथा मार्ग का स्थायी रूप से सुधार किया जाए, ताकि बारिश के दौरान आवागमन सुचारु हो सके और संभावित दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो आने वाले दिनों में यह मार्ग और भी खतरनाक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *